देश में Coronavirus के हालात को लेकर अमित शाह ने की बैठक,स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की।
नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कोरोना वायरस (COVID-19) की स्थिति की समीक्षा की। देश में कोरोना के अब तक पांच लाख 85 हजार 493 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 17,400 लोगों की मौत है गई है।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक नियमित बैठक थी। अधिकारी ने कहा कि हर्षवर्धन के अलावा, बैठक में शामिल होने वाले अन्य लोगों में स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को 507 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि 18,653 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 5,85,493 हो गई।
अब तक लगभग 59.43 प्रतिशत मरीज ठीक हुए
लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 18,000 से अधिक नए मामले सामने है। देश में 1 जून से अब तक 3,94,958 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में से 68 फीसद केस जून के महीने में सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या 2,20,114 हो गई है, जबकि 3,47,978 लोग संक्रमण से उबर गए हैं। इस प्रकार, अब तक लगभग 59.43 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
महाराष्ट्र कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित
बता दें कि देशभर में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना कुल 1,74,761 मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 7,855 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 75,995 एक्टिव केस है और 90,911 मरीज ठीक हो गए हैं।दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कुल 87,360 मामलों की पुष्टि हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 26,270 है तो 58,348 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां कोरोना से अब तक 2,742 लोगों की मौत हो चुकी है।