Move to Jagran APP

हिलेरी क्लिंटन आज जाएंगी इंदौर, सड़क मार्ग से पहुंचेंगी महेश्वर

भारत आईं हिलेरी क्लिंटन आज इंदौर और महेश्वर जाएंगी। सुरक्षा में अमेरिकी एजेंसी के साथ शहर के सीएसपी को तैनात रहेंगे।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 09:16 AM (IST)
हिलेरी क्लिंटन आज जाएंगी इंदौर, सड़क मार्ग से पहुंचेंगी महेश्वर
हिलेरी क्लिंटन आज जाएंगी इंदौर, सड़क मार्ग से पहुंचेंगी महेश्वर

नईदुनिया (इंदौर)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन रविवार को मप्र के इंदौर आएंगी। यहां से सड़क मार्ग से वह महेश्वर जाएंगी। आठ वर्ष तक अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी की सुरक्षा में अमेरिकी एजेंसी के साथ शहर के सीएसपी को तैनात किया गया है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि वे यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वे शहर के कुछ बड़े बिजनेसमैन और शिक्षाविदों से भी मिल सकती हैं। हालांकि उनके दौरे को पूरी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक हिलेरी के दौरे से पहले अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया एजेंसी के अफसर सड़क मार्ग का जायजा ले चुके हैं। हिलेरी को विशेष अतिथि का दर्जा प्राप्त रहेगा। वे शाम करीब 5 बजे विशेष विमान से इंदौर आएंगी। अपने व्यक्तिगत दौरे पर आ रहीं हिलेरी करीब आधा घंटा एयरपोर्ट पर रहने के बाद महेश्वर रवाना होंगी। सीएसपी मनोज रत्नाकर के मुताबिक मंगलवार को वे विमान से जोधपुर (राजस्थान) रवाना होंगी। वहीं, मंगलवार को रवाना होंगी राजस्थान के जोधपुर रवाना होगी।

ये रही हिलेरी की उपलब्धि

-हिलेरी क्लिंटन अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव की प्रबल दावेदार थीं। चुनाव अभियान में उन्होंने इतिहास भी रचा। अमेरिका के 242 साल के इतिहास में पहला मौका आया, जब कोई महिला किसी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी।

-2000 में न्यूयॉर्क सीनेटर का चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने वाली पहली महिला हैं।

-उन्होंने अपनी ऑडियो किताब 'इट टेक्स अ विलेज' के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार भी जीता।

-1988 और 1991 में हिलेरी अमेरिका के 100 शक्तिशाली वकीलों की सूची में शामिल थीं।

-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले कार्यकाल में हिलेरी विदेश मंत्री रहीं। इस पद पर पहुंचने वाली वे तीसरी महिला थीं।

बैग में रखती हैं सॉस

2016 के चुनावी अभियान में हिलेरी ने बताया कि वे अपने बैग में हमेशा सॉस रखती हैं। उन्हें हॉट सॉस खाने की भी आदत है। वे मानती हैं कि इससे इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधकता) मजबूत होती है।

बनना चाहती थीं अंतरिक्ष यात्री या पत्रकार

हिलेरी ने बचपन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को एक पत्र लिखकर पूछा था कि वे अंतरिक्ष यात्री कैसे बन सकती हैं। तब नासा ने जवाब दिया था कि लड़कियां अंतरिक्ष यात्री नहीं बनती हैं। हिलेरी राजनीति में कॅरियर नहीं बनाना चाहती थीं। अंतरिक्ष यात्री के अलावा उनके कॅरियर विकल्प एक पत्रकार और बेसबॉल खिलाड़ी के भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.