Hemant Soren Oath Ceremony: पीएम मोदी ने हेमंत साेरेन को दी बधाई, झारखंड के लिए हरसंभव मदद का भरोसा
Hemant Soren Oath Ceremony प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम ने झारखंड के विकास में मदद का भरोसा दिया।
रांची, जेएनएन। Hemant Soren Oath Ceremony प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने हेमंत को झारखंड के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इससे पहले रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान रांची में देशभर के दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ।
Congratulations to @HemantSorenJMM Ji on taking oath as Jharkhand CM. I assure all possible support from the Centre for Jharkhand’s growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2019