Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए कर्नाटक सरकार लाएगी कानून

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेश सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है। सुधाकर भी अदालत जाने वाले छह मंत्रियों में शामिल हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 01:35 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए कर्नाटक सरकार लाएगी कानून
मीडिया का दुरुपयोग कर विरोधियों को बदनाम करना राजनीतिक साजिश।

बेंगलुर, एजेंसी। अश्लील सीडी मामले में कर्नाटक के आधा दर्जन मंत्रियों के अदालत जाने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेश सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है। सुधाकर भी अदालत जाने वाले छह मंत्रियों में शामिल हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग कर विरोधियों को बदनाम करना राजनीतिक साजिश

पत्रकारों से बातचीत में सुधाकर ने कहा कि मीडिया का दुरुपयोग कर विरोधियों को बदनाम करना बड़ी राजनीतिक साजिश लगती है। आरोपों को लगाकर भाग जाना (हिट एंड रन) नया ट्रेंड बन गया है जो अनैतिक और गैर-कानूनी है। बदनाम करने वाले ऐसे अभियानों पर लगाम लगाने की जरूरत है जिनका मकसद व्यक्तियों की छवि धूमिल करना और वर्षो के अच्छे कामों से अर्जित साख को नष्ट करना होता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार लाएगी कानून

इसलिए प्रदेश सरकार ऐसी शरारतों पर रोक लगाने के लिए कानून लाने पर विचार कर रही है। यह सिर्फ राजनीतिज्ञों तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों को ऐसी साजिश का शिकार बनाया जाता है।

गलत खबरों को फैलाने के लिए मीडिया और इंटरनेट मीडिया दोनों का दुरुपयोग किया जा रहा

गलत जानकारियों और फर्जी खबरों को फैलाने के लिए मुख्य धारा के मीडिया और इंटरनेट मीडिया दोनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर आरोपों में सच्चाई है तो किसी को भी नहीं बचाया जा सकता।

वीडियो को रूस और अन्य देशों से अपलोड किया जा रहा

उन्होंने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि वीडियो को रूस और अन्य देशों से अपलोड किया जा रहा है। इससे साबित होता है कि लोगों की छवि धूमिल करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.