विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election Result: 7 सीटों पर सिर्फ 2 हजार वोटों का अंतर, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

Published: Tue, 08 Oct 2024 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:36 PM (IST)

Haryana Election Result 2024 हरियाणा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है जबकि कांग्रेस 35 ...और पढ़ें

Haryana Election Result 2024 हरियाणा में अभी कई सीटों पर पलट सकते हैं नतीजे।
Haryana Election Result 2024 हरियाणा में अभी कई सीटों पर पलट सकते हैं नतीजे।

HighLights

  1. हरियाणा की 7 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त मुकाबला।
  2. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कई सीटों पर काफी कम मार्जिन।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। कुल 90 सीटों में से भाजपा अभी 50 सीटों पर आगे है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 7 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस काफी कम वोटों से पीछे है।

इसका मतलब है कि आगे के राउंड में अगर कांग्रेस के उम्मीदवार इन सीटों में वोटें पाते हैं तो तस्वीर बदल सकती है।

आइए जानें ये 7 सीटें कौन सी है....

  1. आदमपुर - कांग्रेस 1613 वोटों से पीछे 
  2. लोहारू- कांग्रेस 272 वोटों से पीछे
  3. रोहतक- कांग्रेस 879 वोटों से पीछे
  4. उचाना कलां- कांग्रेस 221 वोटों से पीछे
  5. महेंद्रगढ़- कांग्रेस 2547 वोटों से पीछे
  6. असंध- कांग्रेस 2186 वोटों से पीछे
  7. होडल - कांग्रेस 2974 वोटों से पीछे

50 सीटों पर भाजपा आगे

हरियाणा में भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाकर 46 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया और अपनी बढ़त बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस 35 पर है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार निर्दलीय चार सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (आईएनएलडी) और बीएसपी एक-एक सीट पर आगे हैं।

AAP और JJP का खाता नहीं खुला

आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अभी भी बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। प्रमुख निर्दलीय उम्मीदवारों में हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राकेश जून, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा और गन्नौर से देवेंद्र कादियान शामिल हैं।