Move to Jagran APP

PM Modi Speech: भूपेंद्र, नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े, इसलिए मैंने मेहनत की, गुजरात में जीत के बाद पीएम बोले

Prime Minister Narendra Modi BJP Victory Speech प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों में भाजपा को मिले जनादेश के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Thu, 08 Dec 2022 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 07:51 PM (IST)
PM Modi Speech: भूपेंद्र, नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े, इसलिए मैंने मेहनत की, गुजरात में जीत के बाद पीएम बोले
गुजरात और हिमाचल में भाजपा को मिले जनादेश के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधन।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों में भाजपा को मिले जनादेश के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैंने इसलिए मेहनत की, ताकि भूपेंद्र, नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े। बता दें कि गुजरात में भाजपा ने 150 सीटों पर जीत दर्ज कर सातवीं बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है और 6 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत के साथ बहुमत प्राप्त किया है।  

loksabha election banner

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। जनता को धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।'

चुनाव परिणामों पर पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5 से 7 प्रतिशत के अंतर से सरकार बदली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है।

गुजरात की जनता ने बनाया रिकॉर्ड- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर राज्य के लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। पीएम ने कहा कि लोगों ने जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।

गुजरात में भाजपा को मिला आदिवासियों का आशीर्वाद

पीएम मोदी ने कहा कि हमें गुजरात में आदिवासी समाज का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा, 'गुजरात में एससी/एसटी की करीब 40 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 34 सीटें भाजपा ने जीती हैं। आज जनजातीय समाज भाजपा को अपनी आवाज मान रहा है, उनका जबरदस्त समर्थन भाजपा को मिल रहा है। इस बदलाव को पूरे देश में महसूस किया जा रहा है।'

भाजपा पर लोगों का भरोसा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के नतीजों ने साबित कर दिया कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। उन्होंने कहा कि संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता भाजपा पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।

ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: भाजपा की आंधी में चमके ये युवा चेहरे, मुस्लिम बहुल 10 में से 8 सीट पर बीजेपी का कब्जा

ये भी पढ़ें: BJP MLA: देश की कितनी विधानसभा सीटों पर है भाजपा का कब्जा, किस राज्य से कितने विधायक हैं पार्टी के पास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.