Move to Jagran APP

Gujarat Election Results 2017: कांग्रेस के पीछे पड़ा यह मनहूस आंकड़ा

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 165 सीटों पर बढ़त हासिल की। लेकिन, एक साल बाद ही निकाय चुनाव में कांग्रेस 33 में से 23 जिला पंचायतों पर काबिज हो गई थी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 05:34 PM (IST)
Gujarat Election Results 2017: कांग्रेस के पीछे पड़ा यह मनहूस आंकड़ा

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जहां 47.85 फीसद मत मिले, वहीं कांग्रेस को 38.93 फीसद मत हासिल हुए थे। दोनों दलों के बीच 8.92 फीसद मतों का अंतर रहा, जिसे पाटना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस इस अंतर को पाट पाने में सफल होती नहीं दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोनों में लगभग 9 फीसद का मत अंतर बना हुआ है।  2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 165 सीटों पर बढ़त हासिल की। लेकिन, एक साल बाद ही निकाय चुनाव में कांग्रेस 33 में से 23 जिला पंचायतों पर काबिज हो गई थी।

loksabha election banner

गुजरात में किस पार्टी का राज होगा, यह तो कुछ ही देर में पता चल जाएगा। लेकिन, इस बार चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी थी। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को विधानसभा की 182 में से 92 सीटों की जरूरत होगी। लेकिन, भाजपा जहां 150 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है वहीं कांग्रेस भी 125 सीटें जीतने का दावा कर रही थी। पांच साल पहले हुए गुजरात चुनाव में भाजपा ने 118, कांग्रेस ने 57, राकांपा ने 2 और जीपीपी ने 2 सीटों पर चुनाव जीता था।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल विजय के साथ ''अटल'' सपना साकार, घट गया कांग्रेस का आकार

जदयू को एक और निर्दलीय को एक सीट पर पिछले चुनाव में जीत मिली थी। बाद में उप चुनाव और दलबदल के चलते वर्तमान में भाजपा के 121 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। कांग्रेस से अलग हुए एक दर्जन विधायकों में से अधिकतर के भाजपा में शामिल हो जाने से भाजपा की स्थिति मजबूत होनी चाहिए थी। लेकिन, पाटीदार, ओबीसी और दलित आंदोलन के चलते भाजपा सकते में थी।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 26 सीटों पर कब्जा जमा लिया था। लेकिन, इसके एक साल बाद ही 2015 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 33 में से 23 जिला पंचायत जीत ली। इसके चलते इस बार दोनों दल चुनाव परिणामों को लेकर स्पष्ट नहीं थे। गत चुनाव में भाजपा ने अधिकतर जिलों में मत प्रतिशत में बढ़त हासिल की। इनमें अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, वडोदरा और देवभूमि द्वारका में मतों का अंतर 14 से 25 फीसद का रहा।

मुख्यमंत्री के गृह जिले राजकोट जिले में भाजपा नौ फीसद और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के गृह जिले मेहसाणा में 13 फीसद मतों से आगे रही थी। भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी के जिले भावनगर में भाजपा 18 फीसद मत से आगे थी। कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के गृह जिले आणंद में अंतर 4.59 फीसद का रहा। सबसे कम अंतर पाटण व छोटा उदेपुर में .11 और पोरबंदर व गिर सोमनाथ में .5 फीसद का रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.