विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर घाटी में सालों से बंद कई मदिरों को दोबारा खोलने की तैयारी, केंद्र कराएगा सर्वे

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 02:43 PM (IST)

केंद्र सरकार में मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि सरकार कश्मीर में बंद 50 हजार मंदिरों को दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है।

कश्मीर घाटी में सालों से बंद कई मदिरों को दोबारा खोलने की तैयारी, केंद्र कराएगा सर्वे
कश्मीर घाटी में सालों से बंद कई मदिरों को दोबारा खोलने की तैयारी, केंद्र कराएगा सर्वे

बेंगलुरू, एएनआइ। केंद्र की मोदी सरकार जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्र सरकार अब कश्मीर घाटी में सालों से बंद मंदिरों को दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस बात की जानकारी दी है।

मोदी सरकार में मंत्री जी किशन रेड्डी ने बेंगलुरू में संवाददाताओं को बताया कि करीब 50 हजार मंदिरों को पिछले कई सालों में कश्मीर घाटी के अंदर बंद कर दिया गया था, जिनमें से कुछ को तोड़ भी दिया गया था। इस दौरान मू्र्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ऐसे मंदिरों का सर्वे करा कर रही है और जल्द इसपर काम शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कश्मीर में बंद स्कूलों को भी दोबारा खोले जाने की बात कहा है। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर घाटी में बंद स्कूलों की संख्या का सर्वेक्षण करने के लिए समिति बनाई है और उन्हें फिर से खोलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।