Move to Jagran APP

मालदीव पहुंचते ही गिरफ्तार हुए पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल गफूर

Maldives के पूर्व उप राष्ट्रपति बिना सूचना के भारत आए थे। इसके बाद नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में विचार-विमर्श के बाद उन्हें वापस लौटाने का फैसला किया गया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 10:48 PM (IST)
मालदीव पहुंचते ही गिरफ्तार हुए पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल गफूर
मालदीव पहुंचते ही गिरफ्तार हुए पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल गफूर

तूतीकोरिन, प्रेट्र। मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर आखिरकार वापस चले गए। वह शुक्रवार रात अपनी बोट से भारत की जल सीमा से बाहर चले गए। शनिवार को मालदीव पहुंचते ही उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भारत सरकार ने राजनीतिक शरण की गफूर की मांग ठुकरा दी। वह वैध दस्तावेजों के बगैर गुरुवार को भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे और देश में आने की कोशिश कर रहे थे।

loksabha election banner

गंभीर आरोपों के बीच मालदीव छोड़ने वाले गफूर को भारत सरकार ने अपनी धरती पर नहीं उतरने दिया। वह समुद्र के बीच अपनी बोट पर बने रहे, भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों ने वहीं जाकर उनसे पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उनके पास यात्रा संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था और वह बिना सूचना के भारत आए थे।

इसके बाद नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में विचार-विमर्श के बाद उन्हें वापस लौटाने का फैसला किया गया। इस दौरान गफूर ने मालदीव में अपनी जान का खतरा बताते हुए राजनीतिक शरण की भी मांग की लेकिन भारत सरकार ने उसे अस्वीकार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार गफूर को वापस जाने के लिए कहा गया था। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार गफूर अपने देश मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने साफ किया है कि भारत ने गफूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। न उन्हें हिरासत में लिया और न ही उनके साथ कोई जबर्दस्ती की गई। औपचारिक रूप से उन्हें भारत में प्रवेश देने से इन्कार कर दिया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.