विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

By Versha SinghEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2022 09:09 AM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2022 09:14 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू ...और पढ़ें

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई। इस दौरान आज आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

लोग बड़ी संख्या में बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है और अब राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है।

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी

यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी। इसमें पार्टी का कोई एजेंडा नहीं है। तीन आम मुद्दे लेकर राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं। इसमें नफरत की राजनीति को मिटाना, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि देश का ध्वज लिया गया है। अन्याय और उपेक्षा का शिकार लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। पाटिल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी का भाषण सबसे अच्छा होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।