Move to Jagran APP

भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने को विरोधियों की दस को होगी अहम बैठक

तेलंगाना में चुनाव सभा को संबोधित करने आए नायडू ने कहा, हम सभी मिलकर राजग के खिलाफ गठबंधन बनाएंगे। उन्होंने सभी गैरभाजपा दलों से अनुरोध किया कि वे मतभेद भुलाकर साथ आएं और मोर्चे को मजबूत करें।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 07:55 PM (IST)
भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने को विरोधियों की दस को होगी अहम बैठक
भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने को विरोधियों की दस को होगी अहम बैठक

खम्मम, प्रेट्र। राजग के खिलाफ मोर्चा तैयार करने के लिए गैरभाजपा दलों की महत्वपूर्ण बैठक दस दिसंबर को होगी। यह जानकारी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तेलंगाना में चुनाव सभा को संबोधित करने आए नायडू ने कहा, हम सभी मिलकर राजग के खिलाफ गठबंधन बनाएंगे। उन्होंने सभी गैरभाजपा दलों से अनुरोध किया कि वे मतभेद भुलाकर साथ आएं और मोर्चे को मजबूत करें।

loksabha election banner

नायडू ने कहा, कांग्रेस और तेदेपा 37 साल एक-दूसरे से लड़े लेकिन देश को लोकतंत्र को बचाने के लिए वे साथ आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के शासन से देश त्रस्त है। लोकतंत्र खतरे में हैं और सीबीआइ, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, रिजर्व बैंक जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं और राज्यपाल कार्यालयों का महत्व कम किया जा रहा है।

नायडू ने नोटबंदी और जीएसटी के सवाल पर भी मोदी सरकार को घेरा। कहा, मोदी सरकार में दलित और मुस्लिम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके हितों पर लगातार चोट की जा रही है।

नायडू ने टीआरएस प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के इस आरोप को गलत बताया कि वह तेलंगाना के हितों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राव राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बना रहे हैं, जो गलत है। तेदेपा ने इसी साल में मार्च में भाजपा का साथ छोड़ा था और केंद्र सरकार में पार्टी कोटे के मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.