विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश की पहली पसंद बनी भाजपा', BMC चुनाव में मिली जीत के बाद असम से पीएम मोदी की हुंकार

Published: Sun, 18 Jan 2026 03:22 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के कालियाबोर से विपक्षी दलों पर निशाना साधा, भाजपा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के कालियाबोर से विपक्षी दलों पर निशाना साधा। वहीं, अपनी पार्टी भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश ने पिछले डेढ़ साल से भाजपा पर भरोसा जताया है और पार्टी लगातार प्रगति कर रही है। देश में अब 'झूठ' नहीं बल्कि भाजपा के 'सुशासन' का दौर है। भाजपा देश में सभी की पहली पसंद बन गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में बिहार में चुनाव हुए और जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश दिया। दो दिन पहले महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के नगर निगम चुनावों के परिणाम घोषित हुए। दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक, मुंबई ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया, जिससे पार्टी को पहली बार जीत मिली। केरल के नगर निगम चुनावों में भी जनता ने भाजपा का भरपूर समर्थन किया और तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा के महापौर बने।

कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

पीएम मोदी ने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी पर पूर्वोत्तर राज्य में अपने शासनकाल के दौरान वोटों के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में दशकों तक कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठ लगातार बढ़ती रही, जिसमें अवैध अप्रवासी जंगलों, पशु गलियारों और पारंपरिक संस्थानों पर अतिक्रमण करते रहे।

भाजपा पर भरोसा

वहीं, अपने सरकारी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार जमीन पर कब्जा करने वाले घुसपैठियों को बेदखल करके असम की पहचान और संस्कृति की रक्षा कर रही है।' मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं। बिहार चुनावों में, 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी लोगों ने पार्टी को रिकॉर्ड वोट और सीटें दीं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह टिप्पणी मुंबई के बीएमसी चुनावों में भाजपा की भारी जीत के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें भाजपा ने सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने उद्धव ठाकरे से सत्ता छीन ली ।

पीएम मोदी अपने दो दिवसीयय दौरने के दौरान असम के कालियाबोर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने 6,957 करोड़ रुपये की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी और असम के नागांव जिले में दो अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई। (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मालदा की आजादी के नायक शिबेंदु राय: PM मोदी ने याद किया वह संघर्ष जिसने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया