विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'EVM हैक करने वाला वायरल वीडियो फर्जी और आधारहीन', चुनाव आयोग ने दर्ज कराई शिकायत

Published: Sun, 01 Dec 2024 04:18 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद कुछ विपक्षी दलों की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर ...और पढ़ें

EVM पर सवालों के बीच चुनाव आयोग ने दर्ज कराई शिकायत (फाइल फोटो)
EVM पर सवालों के बीच चुनाव आयोग ने दर्ज कराई शिकायत (फाइल फोटो)

एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद कुछ विपक्षी दलों की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब चुनाव आयोग ने विपक्ष के दावों को खारिज कर दिया है। वहीं EVM पर विपक्ष के सवालों के बीच एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को EVM में कथित हेरफेर की योजना बनाते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद महाराष्ट्र सीईओ के कार्यालय ने एक बयान में कहा, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया था जहां एक व्यक्ति महाराष्ट्र चुनावों में ईवीएम को अलग करके ईवीएम को हैक करने और छेड़छाड़ करने के झूठे, आधारहीन और निराधार दावे कर रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर मुंबई साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मुंबई साइबर पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत

 मुंबई साइबर पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के खिलाफ 30 नवंबर की रात साइबर पुलिस स्टेशन, दक्षिण, मुंबई में एफआईआर संख्या 0146/2024 दर्ज की है।

EVM में हेरफेर का सवाल ही नहीं उठता-चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम एक स्टैंडअलोन मशीन है जिसे किसी भी नेटवर्क से नहीं जोड़ा जा सकता, चाहे वह वाई-फाई हो या ब्लूटूथ। इसलिए, ईवीएम में हेरफेर का सवाल ही नहीं उठता। ईवीएम पूरी तरह से छेड़छाड़-रोधी हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कई मौकों पर ईवीएम पर अपना विश्वास जताया है।