Move to Jagran APP

पूरा सचः केरल बाढ़ पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो, जानिए हकीकत

भारतीय सेना ने एक फेक वीडियो के खिलाफ चेतावनी जारी की है। वीडियो में एक व्यक्ति केरल सरकार के बाढ़ बचाव प्रयास करने के तरीके के खिलाफ बयान दे रहा है।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:27 AM (IST)
पूरा सचः केरल बाढ़ पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो, जानिए हकीकत
पूरा सचः केरल बाढ़ पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो, जानिए हकीकत

नई दिल्ली (जेएनएन)। जहां एक तरफ पूरा देश केरल में बाढ़ से आई तबाही के खिलाफ एकजुट हो रहा है और हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है, वहीं आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति को केरल सरकार के राहत अभियान के खिलाफ बयान देते हुए दिखाया जा रहा है। 

loksabha election banner

इस वीडियो में व्यक्ति खुद को सेना का एक अधिकारी बता रहा है। वह भारतीय सेना को पूरी तरह से बचाव प्रयासों को नहीं सौंपने के लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। व्यक्ति ने विजयन पर आरोप लगाए हैं कि वह जानबूझकर चेंगन्नूर में भारतीय सेना के बचाव अभियान में बाधा डाल रहे हैं। बता दें कि चेंगन्नूर बाढ़ से सबसे प्रभावित इलाकों में से एक है। 

यह वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही समय में इसे विभिन्न पेजों पर अपलोड कर दिया गया। वहीं रविवार रात से इस वीडियो को व्हाट्सएप पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को सबसे ज्यादा शेयर 'भारतीय महिला मोर्चा थालसैरी निर्वाचन क्षेत्र' नामक पेज से किया जा रहा है। इस पेज से वीडियो को 28,000 बार साझा और 6600 बार लाइक किया गया है।

भारतीय सेना के बारे में ऐसा वीडियो शक पैदा करता है। इसलिए जागरण ने इसकी हकीकत जानने का फैसला किया। हमने इस वीडियो को देखा लेकिन खराब क्वॉलिटी के कारण इस वीडियो का बैकग्राउंड समझ में नहीं आ रहा है। इसमें सेना की वर्दी का लोगो भी ठीक से नहीं दिख रहा है। 

जागरण ने इस खबर को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया। इसके साथ ही भारतीय सेना से इस वीडियो की हकीकत के बारे में जानकारी मांगी। भारतीय सेना ने इस फेक वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह शख्स फर्जी है, जो केरल में बचाव और राहत प्रयासों के बारे में गलत जानकारी देकर भ्रम फैला रहा है।

हमारी जांच में ये वीडियो फर्जी पाया गया है। इसका उद्देश्य देश की सेना को बदनाम करना रहा है।

जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत सामने लाता रहेगा। 

पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.