विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संजय राउत के '10 मिनट में मुंबई बंद' वाले बयान पर फडणवीस की दो टूक, बताया- खोखली धमकी

Published: Sun, 11 Jan 2026 04:17 PM (IST)

संजय राउत के "10 मिनट में मुंबई बंद" करने वाले बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया ...और पढ़ें

संजय राउत के 10 मिनट में मुंबई बंद वाले बयान पर फडणवीस की दो टूक (फाइल फोटो)

संजय राउत के 10 मिनट में मुंबई बंद वाले बयान पर फडणवीस की दो टूक (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के "10 मिनट में मुंबई बंद" करने वाले बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने इस बयान को 'खोखलीधमकी' बताते हुए कहा कि अब हालात बदल चुके हैं और इस तरह की बातें सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं।

संजय राउत का दावा

NDTV के कार्यक्रम पावर प्ले में बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि ठाकरे परिवार को कभी खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया, "हम आज भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं।" राउत का यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार की ताकत को दिखाने वाला माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी को हाल के चुनावों में झटके लगे हैं।

फडणवीस ने बताया खोखली धमकी

इसी कार्यक्रम में एक घंटे बाद पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत के बयान को गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "इन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे को मुंबई में घुसने नहीं देंगे। लेकिन वे 50 विधायकों के साथ आए, राजभवन गए और सरकार बना ली।" फडणवीस ने कहा कि बाल ठाकरे के समय में ऐसा संभव था, लेकिन अब शिवसेना (UBT) के नेता ऐसा नहीं कर सकते।

राउत का बयान ऐसे समय आया है, जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद फिर साथ आए हैं। यह मुलाकात 2026 के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले हुई है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। इस पर राउत ने कहा कि उद्धव और राज सगे भाई हैं और उनकी माताएं भी बहनें हैं, इसलिए यह पारिवारिक मामला था।

गठबंधन पर राउत की बात

संजय राउत ने कहा कि अगर ठाकरे भाइयों के मिलन में उनकी कोई भूमिका रही, तो वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन देश और महाराष्ट्र के हित में समझौता जरूरी है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जबकि दोनों की सोच अलग थी।

'ठाकरे एक ब्रांड हैं'

राउत ने कहा कि ठाकरे मिलकर महाराष्ट्र की पहचान हैं। उन्होंने दावा किया, "ठाकरे एक ब्रांड हैं। अगर ठाकरे जिंदा रहेंगे, तो मराठी मानूस जिंदा रहेगा।" उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले बीएमसी चुनाव में ठाकरे परिवार से जुड़ी पार्टी का ही मेयर बनेगा।

राउत ने साफ कहा कि ठाकरे गुट कभी भी एकनाथ शिंदे के साथ दोबारा काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिंदे ने सत्ता संघर्ष के बाद उद्धव ठाकरे से शिवसेना छीन ली थी और अब वापसी का सवाल ही नहीं उठता।

उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे किसे संभालना है आसान? फडणवीस ने दिया मजेदार जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।