Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exit Polls vs Results: जानें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कितने सटीक रहे एग्जिट पोल

    By Devshanker ChovdharyEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 08:29 PM (IST)

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम अब अपने अंतिम दौर में है। गुजरात में जहां भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 126 सीटों पर जीत दर्ज कर 30 पर बढ़त बनाई है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस जादुई आंकड़े पार कर चुकी है।

    Hero Image
    जानें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कितने सटीक रहे एग्जिट पोल

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम अब अपने अंतिम दौर में है। गुजरात में जहां भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 126 सीटों पर जीत दर्ज कर 30 पर बढ़त बनाई है। वहीं, हिमाचल में कांग्रेस जादुई आंकड़े पार कर चुकी है। कांग्रेस हिमाचल में 38 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 2 पर बढ़त बनाई है। परिणाम से स्पष्ट हो चुका है कि चुनाव रिजल्ट को लेकर जारी एग्जिट पोल सटीक बैठा है। हालांकि आंकड़ों को लेकर एग्जिट पोल और परिणाम में थोड़ा-बहुत अंतर जरूर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में एग्जिट पोल कितने सही रहे।

    गुजरात एग्जिट पोल

    टाइम्स नाउ ईटीजी- भाजपा 139, कांग्रेस 30, आप-11, अन्य 2

    इंडिया टुडे एक्सिस- भाजपा 129-151, कांग्रेस 16-30, आप 9-11, अन्य 2-6

    एबीपी सी वोटर- भाजपा 128-140, कांग्रेस 31-43, आप 3-11, अन्य 2-6

    टुडेज चाणक्य- भाजपा 150, कांग्रेस 19, आप 11, अन्य 2

    इंडिया टीवी- भाजपा 112- 121, कांग्रेस 51-61, आप 4-7, अन्य 1-3

    गुजरात चुनाव परिणाम

    बता दें कि गुजरात में एग्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती हुई दिखाई गई थी। विभिन्न सर्वें एजेंसियों और टीवी चैनलों ने अपने-अपने आंकड़े बताएं थे। लेकिन गुजरात में करीब-करीब सबका एग्जिट पोल फेल हो गया। जहां गुजरात के लिए आजतक ने 151 सीटों पर भाजपा की जीत बताई थी, वहीं परिणाम में भाजपा को 156 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। चुनाव परिणामों में भाजपा को 126 सीटों पर जीत मिली है और 30 पर बढ़त बनी हुई है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 11 सीट गई है और 6 पर बढ़त है। साथ ही आप को पहली बार गुजरात में 4 सीटों पर जीत मिली है और एक पर बढ़त है। वहीं, अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं।

    हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल

    टाइम्स नाउ ईटीजी- भाजपा 34-42, कांग्रेस 24-32, आप-0, अन्य 1-3

    इंडिया टुडे एक्सिस- भाजपा 24-34, कांग्रेस 30-40, आप 0, अन्य 4-8

    एबीपी सी वोटर- भाजपा 33-41, कांग्रेस 24-32, आप 0, अन्य 0-4

    टुडेज चाणक्य- भाजपा 33, कांग्रेस 33, आप 0, अन्य 2

    इंडिया टीवी- भाजपा 35-40, कांग्रेस 26-31, आप 0, अन्य 0-3

    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम

    आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न एग्जिट पोलों ने कांग्रेस की सरकार दिखाई थी। हालांकि अलग-अलग एग्जिट पोलों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी, तो किसी ने और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया था। चुनाव परिणाम में भाजपा को 18 पर जीत मिली है और 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस ने जादुई आंकड़े पार कर लिए हैं। कांग्रेस को 38 सीटों पर जीत मिली है और 2 पर बढ़त है। साथ ही तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

    हिमाचल से जुड़े अपडेट्स:  Himachal Election Results 2022 LIVE: राहुल गांधी ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत का जनता को दिया श्रेय, बोले- 'हम हर वादे को पूरा करेंगे'

    गुजरात से जुड़े अपडेट्स: LIVE Gujarat Election Result 2022: BJP की जीत पर PM Modi बोले- यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं होती