विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shiv Sena Row: मोदी@20 पुस्तक के विमोचन में बोले अमित शाह, EC ने सच और झूठ के बीच का अंतर किया स्थापित

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 18 Feb 2023 10:11 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में शनिवार को मोदी20 पुस्तक के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान ...और पढ़ें

Shiv Sena Row: EC ने सच और झूठ के बीच का अंतर किया स्थापित- अमित शाह
Shiv Sena Row: EC ने सच और झूठ के बीच का अंतर किया स्थापित- अमित शाह

पुणे, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार कहा कि चुनाव आयोग ने कल सच और झूठ के बीच का अंतर स्थापित किया। अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। दरअसल, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को शिवसेना विवाद पर अपना फैसला सुनाया था।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कल सच और झूठ के बीच का अंतर स्थापित किया। इसी बीच उन्होंने कहा कि पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प लेना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में जाएगी।

गृह मंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन

गृह मंत्री ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक 'मोदी@20' के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मोदी@20 पुस्तक के मराठी संस्करण का आज विमोचन हुआ है। इस देश के लोकतंत्र को कैसे सफल बनाया जा सकता है, कैसे बनाया गया? इसकी अगर कहानी पढ़नी है, तो मोदी@20 पुस्तक को जरूर पढ़िए।

अमित शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ऐसी सरकार थी, जिसमें हर मंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री मानता था और कोई मंत्री प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानते थे। उस समय आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए घुसकर हमारे जवानों के सर काटकर ले जाते थे और दिल्ली के दरबार में चुप्पी छाई रहती थी।

Shiv Jyoti Arpanam: हूटर बजते ही 21 लाख दीयों से जगमगाई महाकाल की नगरी उज्जैन, बना नया विश्व रिकार्ड

क्या था चुनाव आयोग का फैसला?

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था कि एकनाथ शिंदे गुट द्वारा पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक तीर-कमान रखा जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी थी कि वे लोकतांत्रिक लोकाचार और पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करें और नियमित रूप से अपनी वेबसाइटों पर पार्टी के आंतरिक कामकाज से जुड़े पहलुओं का खुलासा करें।

'नीतीश कुमार गाली और धक्का भी देंगे तो नहीं छोड़ेंगे साथ'- जीतन राम मांझी, सुर बदलकर पूर्व CM ने की तारीफ

Salman Khurshid: सलमान खुर्शीद बोले- गुजरात नहीं; बिहार मॉडल सबसे अच्छा, अंदाज-ए-बयां से खूब बटोरीं तालियां