विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

By TaniskEdited By:
Published: Thu, 06 Jun 2019 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 08:00 PM (IST)

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो के सदस्य ली शी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने आज ...और पढ़ें

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली, एएनआइ। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो के सदस्य ली शी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनोंं से मिलनेे सेे  पहले विदेशमंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। 

बता दें कि यह चीनी प्रतिनिधिमंडल एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत का दौरा किया। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर पर भार कोई पक्ष नहीं लेगा। भारत इस दौरान अपने हितों का ध्यान में रखकर कोई भी फैसला लेगा। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, 'चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और गुआंगडांग पार्टी के सचिव ली क्सी से आज मिलकर खुशी हुई। द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत-चीन के आर्थिक संबंधों में संतुलन बनाने के लिए गुआंगडांग से नेतृत्व करने की अपील की।'

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पहले भी चीनी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक कर चुके हैं। राहुल अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान चीनी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान भाजपा ने उनपर 'चीनी प्रचारक' की तरह काम करने का आरोप लगाया था। डोकलाम विवाद के दौरान भी उन्होंने भारत में चीनी दूत से मुलाकात की थी। हालांकि, कांग्रेस ने पहले इसका खंडन किया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।