Move to Jagran APP

जानें एक छोटे से देश स्लोवेनिया की मॉडल मेलानिया का यूएस फर्स लेडी बनने तक का सफर

ट्रंप और मेलानिया कम से कम पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को रिश्ते में बदला। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 11:54 AM (IST)
जानें एक छोटे से देश स्लोवेनिया की मॉडल मेलानिया का यूएस फर्स लेडी बनने तक का सफर
जानें एक छोटे से देश स्लोवेनिया की मॉडल मेलानिया का यूएस फर्स लेडी बनने तक का सफर

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आज यानी सोमवार से भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए दोनों ही देशों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अपनी यात्रा के दौरान वह अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। इस यात्रा में उनके साथ आ रहीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं। इस दौरान वह दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। स्कूलों में चल रही 'हैप्पीनेस क्लास' का वह जायजा लेंगी। तो आइये जानते हैं कि अमेरिका की पहली महिला मेलानिया के सफर के बारे में।

loksabha election banner

स्लोवेनिया शहर की रही हैं मॉडल

बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तित्व की मेलानिया ट्रंप दरअसल, एक छोटे से देश से स्लोवेनिया से ताल्लुक रखती हैं। मॉडल से अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने तक उनका ये सफर काफी दिलचस्प रहा है। मेलानिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। स्लोवेनिया शहर में जन्म लेने वाली मेलानिया ने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 22 साल की उम्र में मेलानिया ने इटली में वर्ष 1992 में एक मॉडलिंग एजेंसी में काम करने क लिए समझौता किया। जाना मैगजीन (Jana Magazine) में वह रनर अप भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने पेरिस में कई बड़ी फैशन मैगजीन के लिए काम किया। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। यह नहीं पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई राजनीतिक प्रचार अभियान में भी शामिल हो चुकी हैं।

आपत्तिजनक फोटोशूट के लिए भी रही हैं चर्चा में

मेलानिया ने जी क्यू मैगजीन (GQ magazine) के लिए साल 2000 में जनवरी महीने में एक आपत्तिजनक फोटोशूट भी किया था। जिसके लिए वह काफी चर्चा में रही थी। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 1996 में मैक्स मैगजीन (Max) के लिए आपत्तिनजक फोटोशूट कराया था। इस दौरान भी वह काफी चर्चा में रही थीं। साल 2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप से उनकी पत्नी मेलानिया की आपत्तिनजक फोटोशूट के बारे में पूछा गया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मेलानिया बेहद ही सफल मॉडल हैं और उन्होंने कई मैगजीन के लिए फोटोशूट किए हैं। मैक्स मैगजीन पर छपी फोटो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह फोटोशूट काफी फैशनेबल और कॉमन था।

ऐसे हुई ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात वर्ष 1998 में न्यूयॉर्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान हुई थी। खास बात यह है कि ट्रंप उस वक्त राजनीति में नहीं थे। वह रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते हैं। इस पार्टी के दौरान  ट्रंप की नजर मेलानिया पर गई। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी। उस दौरान उनकी अपनी दूसरी पत्नी मारला मेपल से तलाक होने वाला था। ट्रंप और मेलानिया की उम्र में भी उस वक्त खासा अंतर था। उस दौरान ट्रंप की उम्र 52 और मेलानिया की 28 थी। इस मुलाकात के दौरान दोनो के बीच प्यार की शुरुआत हुई। उस दौरान दोनों के मुलाकातें चर्चा का भी विषय भी बनी। बता दें कि मेलानिया से मुलाकात से पहले ट्रंप दो शादियां कर चुके थे। 

2005 में हुई शादी

ट्रंप और मेलानिया कम से कम पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को रिश्ते में बदला। साल 2004 में दोनों ने सगाई की और इसके एक साल बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

2006 में मिली अमेरिका की नागरिकता 

ट्रंप और मेलानिया ने फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच पर शादी की थी। इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने उनकी शादी में शिरकत की थी। इस दौरान बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन भी नजर आईं थी। शादी के बाद साल 2006 में मेलानिया को अमेरिका की नागरिकता मिली। दोनों का एक बेटा भी है। इनके बेटे का नाम बैरन ट्रंप है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले इवाना से शादी की थी। उनसे उन्हें तीन बच्चे भी है। इवाना से तलाक लेने के बाद ट्रंप ने मारला मैपल्स से की थी। जिनसे ट्रंप को एक बेटी भी है। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देकर मेलानिया से शादी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.