विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेडीएस के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, डीके शिवकुमार बोले- कर्नाटक में बनेगी हमारी सरकार

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 30 Mar 2023 02:38 PM (IST)

कांग्रेस ने कर्नाटक में अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी 60 से ...और पढ़ें

जेडीएस के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस
जेडीएस के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस जैसे दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। उधर, विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी बीच, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जेडीएस से गठबंधन को लेकर अहम बयान दिया है।

अकेले दम पर बनाएंगे सरकार

डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें ना तो किसी का कॉल आया है और ना ही उन्होंने किसी को साथ आने को कहा है। शिवकुमार ने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला कर लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

बीजेपी 60 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी

वहीं पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बड़ा दावा किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा 60 से भी ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी दल से डर नहीं है। हम अपने दम पर ही राज्य में सरकार बनाएंगे।

कर्नाटक में बीजेपी बनाएगी सरकार: येदियुरप्पा

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के सीएम रह चुके येदियुरप्पा ने कहा कि प्रदेश में कमल ही खिलेगा। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस दिन में सपने देख रही है। कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।

10 मई को विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को होगी। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है।