Move to Jagran APP

सरकार ने NCC कैडेट के लिए बढ़ाए पुरस्कार, नकद प्रोत्साहन राशि में भी किया इजाफा

सरकार ने NCC कैडेट के लिए नौ नए सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कारों को भी हरी झंडी दी है। इसके बाद ऐसे पुरस्कारों की संख्या 27 हो गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM (IST)
सरकार ने NCC कैडेट के लिए बढ़ाए पुरस्कार, नकद प्रोत्साहन राशि में भी किया इजाफा
सरकार ने NCC कैडेट के लिए बढ़ाए पुरस्कार, नकद प्रोत्साहन राशि में भी किया इजाफा

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। सरकार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों को विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों और उनकी राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब कैडेटों को पहले की तुलना में 100 पुरस्कार अधिक दिए जाएंगे। पहले कुल पुरस्कारों की संख्या 143 थी, जिसे बढ़ाकर 243 कर दिया गया है। कैडेटों को ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। सरकार NCC में लड़के और लड़कियों की संख्या को बढ़ाकर 15 लाख से अधिक करने पर भी जोर दे रही है।

loksabha election banner

आंकड़े बताते हैं कि NCC में शामिल होने के लिए लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा इच्छुक हैं। इसे देखते हुए देश भर में एनसीसी में लड़के और लड़कियों की संख्या को पांच चरण वाले कार्यक्रम के तहत बढ़ाया जा रहा है, ताकि चालू सत्र में यह संख्या 15 लाख तक पहुंच सके।

नौ नए सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कारों भी मिली हरी झंडी 
रक्षा मंत्री ने विभिन्न वर्गों में NCC कैडेट के लिए नौ नए सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कारों को भी हरी झंडी दी है। इसके बाद ऐसे पुरस्कारों की संख्या 27 हो गई है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए नकदी प्रोत्साहन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने NCC की नीति में बदलाव करते हुए कहा है कि कैडेट पहले के 20,000 रुपये के मूल्य के एक पदक की जगह अब 30,000 रुपये के नकद प्रोत्साहन वाले दो रक्षा मंत्री पदक, 15,000 रुपये मूल्य (प्रत्येक) के तीन प्रशस्ति पुरस्कार की जगह 20,000 रुपये मूल्य के (प्रत्येक) चार रक्षा मंत्री प्रशस्ति पुरस्कार पाने के हकदार हैं। राजनाथ सिंह ने डीजी प्रशस्ति पुरस्कारों में भी उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए 102 से बढ़ाकर 200 करने को मंजूरी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.