यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, कांग्रेस की आई पहली प्रतिक्रिया
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को लेकर शुक्रवार को बड़ा एलान हुआ है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जाएगा। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसका एलान किया है।
भारत रत्न को लेकर की गई घोषणा के बाद इस पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर बयान दिया है। जयराम ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन का योगदान अभूतपूर्व है। हर भारतीय उनका सम्मान करता है।
जयराम ने ये भी कहा कि पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और रहेंगे।
क्याो बोलीं सोनिया गांधी?
उधर सोनिया गांधी ने भी इसको लेकर बयान दिया है। सोनिया से भारत रत्न को लेकर एक पत्रकार ने सवाल किया था। जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं इस फैसला का स्वागत करती हूं।
#WATCH | Delhi: Chaudhary Charan Singh, PV Narasimha Rao Garu and M S Swaminathan conferred with the Bharat Ratna.
— ANI (@ANI) February 9, 2024
Congress Parliamentary Party president Sonia Gandhi says, "I welcome it." pic.twitter.com/Sk61F8IZAY
वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार आज पूर्व मंत्री वी नरसिम्हा राव का सम्मान कर रही है, जबकि वह मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था पर एक भी लेकर आई है, जो राव की ही सरकार में वित्त मंत्री थे।
