विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अब किस मुंह से इनकार करुं...', BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी का बड़ा इशारा

Published: Fri, 09 Feb 2024 02:59 PM (IST)

मीडिया के सामने जब जयंत चौधरी बैठे तो पत्रकारों ने उनके मन को टटोलते हुए गठबंधन से जुड़े सवाल पूछ ...और पढ़ें

BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर बोले जयंत चौधरी का बड़ा इशारा
BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर बोले जयंत चौधरी का बड़ा इशारा

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के ऐलान के बाद से उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। इस घोषणा से आरएलडी और बीजेपी के बीच चल रही गठबंधन की अटकलों को और हवा मिल गई।

मीडिया के सामने जब जयंत चौधरी बैठे तो पत्रकारों ने उनके मन को टटोलते हुए गठबंधन से जुड़े सवाल पूछ लिए। इस पर जयंत चौधरी ने खुलकर अपने मन की बात जाहिर करते हुए कहा कि अब किस मुंह इस इनकार करुं, कोई कसर रह गई क्या... उन्होंने कहा कि इसका श्रेय सबको जाना चाहिए। इससे पहले आरएलडी चीफ ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनके विजन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, देश की मूल भावना को समझते हैं।