हज सब्सिडी वापस लिये जाने पर कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
ए नारायणसामी ने मौके पर कहा, केंद्र सरकार की नीति मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लिए समस्या पैदा कर सक रही है।
केपुडुचेरी (प्रेट्र)। कांग्रेस ने आज पुडुचेरी में केंद्र सरकार के द्वारा हज सब्सिडी वापस लिए जाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। नारायणसामी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिमों की संस्कृति के खिलाफ फैसले कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियो को संबोधित करते हुए नारायणसामी ने कहा, केंद्र में भाजपा शासित सरकार ने लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करके अच्छा नहीं किया है।
नारायणसामी ने हज सब्सिडी मामले पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोग केंद्रीय सरकार की नीति से काफी खफा हैं। कैसे कोई सरकार अपने नागरिकों के खिलाफ ऐसे फैसले कर सकती है। उन्होंने एनडीए शासन पर आरोप लगाया कि वे मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय कर रही ह। पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नारायणसामी ने मौके पर कहा, केंद्र सरकार की नीति मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लिए समस्या पैदा कर सक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायो को सुरक्षा और स्वतंत्रता प्राप्त थी।
मौके पर मंत्री, पार्टी विधायक और अन्य भी मौजूद थे जिन्होंने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। बता दें कि, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 16 जनवरी को हज सब्सिडी को खत्म करने की घोषणा की थी। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा था, "अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों और महिलाओं के शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए हज सब्सिडी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।" उन्होंने इस कदम को सरकार द्वारा "अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाने" के प्रयास बताया था।
यह भी पढ़ें : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, 2019 की राहें हुईं जुदा