Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल के साथ पदयात्रा में होंगी शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मांड्या में यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Mon, 03 Oct 2022 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 02:57 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल के साथ पदयात्रा में होंगी शामिल
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगी सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने की भी जानकारी दी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या में इस यात्रा में शामिल होंगी।

loksabha election banner

जयराम रमेश ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में भाजपा शासित कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है और लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को मांड्या में इस यात्रा में शामिल होंगी।

26वें दिन मैसूर से शुरू हुई पदयात्रा

बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 26वें दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मैसूर से की गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

By Elections : छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान

Indian Air Force में शामिल हुए हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', राजनाथ सिंह बोले - लंबे समय से थी इनकी जरूरत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.