Move to Jagran APP

कैलास मानसरोवर यात्रा: राहुल गांधी चले 46433 कदम, कांग्रेस ने दिए सबूत

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी की फिटनेस वॉच का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 02:48 PM (IST)
कैलास मानसरोवर यात्रा: राहुल गांधी चले 46433 कदम, कांग्रेस ने दिए सबूत

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राहुल गांधी की यात्रा की कुछ फोटो और वीडियो सामने आई थीं। जिसके बाद भाजपा ने राहुल की यात्रा पर सवाल खड़े किए। वहीं विवाद बढ़ता देख कांग्रेस राहुल की यात्रा के सबूत दिए हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी की फिटनेस वॉच का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ट्वीट के मुताबिक, राहुल अपनी यात्रा के दौरान 34.3 किलोमीटर पैदल चले हैं। इस दौरान वो 46,433 स्टेप्स चले। उन्होंने ये दूरी 463 मिनट में पूरी की है।

loksabha election banner

भाजपा ने बताया फोटोशॉप
बतादें कि इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी की तस्वीरें सामने आने के बाद भाजपा ने उनकी यात्रा पर सवाल खड़े किए थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की फोटो सामने आने के बाद निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर इसे फोटोशॉप बताया है।

राहुल गांधी की यात्रा का पहला वीडियो
खुद को शिवभक्त बताने वाले राहुल गांधी की यात्रा का पहला वीडियो सामने आया है। वैसे तो जब से राहुल इस यात्रा पर गए हैं तब से लगातार फोटो ट्वीट कर रहे हैं लेकिन, शुक्रवार को उनकी यात्रा का पहली तस्वीरें देखने को मिलीं। इन तस्वीरों में राहुल टोपी, जींस, जैकेट और चश्मा पहने दिख रहे हैं। राहुल यहां श्रद्धालुओं के साथ मुलाकात करते भी दिख रहे हैं।


वहीं बुधवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए मानसरोवर के पास मौजूद झील की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मानसरोवर झील का पानी बेहद शांत, स्थिर और कोमल है। यह झील सब कुछ देती है और कुछ नहीं लेती। कोई भी यहां से पानी ग्रहण कर सकता है। यहां कोई घृणा नहीं है। इसलिए भारत में इस जल को पूजा जाता है।'

गौरतलब है कि राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है। वह दिल्ली से उड़ान भरकर 31 अगस्त शुक्रवार को शाम 5.30 बजे काठमाण्डू गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.