Move to Jagran APP

VIDEO: राहुल गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद लोगों का मुंह मीठा करवाया

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ था वो आज 49 साल के हो गए हैं।

By ShashankpEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 12:39 PM (IST)
VIDEO: राहुल गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद लोगों का मुंह मीठा करवाया
VIDEO: राहुल गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद लोगों का मुंह मीठा करवाया

नई दिल्ली, एएनआइ। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी का जन्म हुआ। राजीव गांधी और सोनिया गांधी की दो संतानों में राहुल गांधी सबसे बड़े हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी बहन हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। वो एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं।

loksabha election banner

VIDEO: राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ ही काफी संख्या में लोग कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद वहां पहुंचे लोगों का मुंह मीठा करवाया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी(AICC) मुख्यालय पहुंचे लोगों को राहुल गांधी ने मिठाई बांटी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा और गुलाम नबी आजाद ने उनसे मिलकर जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन के मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी(AICC) मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी यहां पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। आज राहुल गांधी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी से लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या सुबह ही राहुल गांधी आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस मौके पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ता और अन्य राजनीतिक हस्तियां बधाई दे रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को खास बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ता फूल सिंह ने राहुल गांधी के आवास के बाहर हवन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता फूल सिंह ने राहुल की फोटो के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी की भी तस्वीरें लगातार हवन-पूजन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, 'श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए कामना करते हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच लोकसभा 2019 के चुनावों में भले ही कितनी भी तल्खी देखने को मिली हो लेकिन राहुल के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देकर राजनीति का एक सुखद चेहरा पेश किया है।

राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही ट्विटर पर #HappyBirthdayRahulGandhi ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन बधाई दी और अपने अध्यक्ष का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके भाषण और इंटरव्यू के अंश शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.