Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress President: राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव! अब सामने आई ये वजह

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 07:17 PM (IST)

    राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना मुश्किल लग रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जबकि 30 सितंबर को कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है।

    Hero Image
    Congress President: राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव!

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसका जवाब कुछ ही दिनों में मिल जाएगा। अध्यक्ष पद की रेस में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम सबसे आगे लिया जा रहा था। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे। राहुल गांधी के चुनाव ना लड़ने की बड़ी वजह सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त राहुल गांधी

    जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली जा रही है। यात्रा का आज 13वां दिन है और अभी ये केरल में है। यात्रा का पड़ाव केरल में 29 सितंबर को खत्म होगा। 30 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से शुरू होगी। पेच ये है कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर नामांकन दाखिल करें, इसकी संभावनाएं कम ही हैं।

    अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी नहीं हैं इच्छुक!

    राहुल गांधी खुद भी कांग्रेस की कमान फिर से अपने हाथों में लेने के इच्छुक नहीं लग रहे हैं। दरअसल, राहुल गैर गांधी परिवार से कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की पैरवी कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार का होगा।

    राहुल गांधी नहीं तो फिर कौन?

    राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनने की सूरत में दो दावेदारों का नाम सबसे आगे चल रहा है। गांधी परिवार के करीबी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। अशोक गहलोत के बाद शशि थरूर का नाम लिया जा रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शशि थरूर को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी भी दे चुकी हैं।

    यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी, अशोक गहलोत या शशि थरुर... किसके हाथ में होगी कांग्रेस की पतवार?

    ये भी पढ़ें:

    Congress President Election: राहुल गांधी नहीं माने तो कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? इन दो नेताओं के नाम अब सबसे आगे

    बिहार की सियासत का सीमांचल क्यों बना केन्द्र? अमित शाह के दौरे के बाद महागठबंधन की रैली के ये हैं मायने