विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन का आखिरी दिन आज, रेस में खड़गे सहित ये नेता

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 11:14 AM (IST)

Congress President Election Nomination Update News कांग्रेस के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर मचा बवाल शुक्रवार को समाप्त हो सकता ...और पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आज आखिरी तिथि है
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आज आखिरी तिथि है

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। सभी संभावित उम्मीदवार आज पर्चे दाखिल करेंगे। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर मैदान में नजर आ रहे हैं, लेकिन गुरुवार की रात को आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चह्वान और भूपेंद्र सिंह हुडा जैसे जी-23 नेताओं की बैठक के बाद तीसरे उम्मीदवार की एंट्री से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच इस चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है।

बता दें कि दिग्विजय और शशि थरूर से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के कारण गहलोत अब पार्टी हाईकमान की नजरों से उतर गए हैं। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया है।

थरूर-दिग्विजय का नामांकन करना फाइनल!

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अभी तक शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया है। शशि थरूर शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने गुरुवार को दिग्विजय सिंह के साथ बैठक की और दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों का नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच होगा और अंतत: कांग्रेस की जीत होगी। दिग्विजय सिंह ने नामांकन पत्र लिए हैं। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। झारखंड में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र का एक सेट कलेक्ट किया। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

खड़गे भी लड़ सकते हैं अध्यक्ष पद का चुनाव

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी से मुलाकात की। मल्लिकार्जुन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर आखिरी फैसला अभी नहीं हुआ है। खड़गे 8 बार के विधायक, दो बार लोकसभा सांसद एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं। खड़गे दलित नेता हैं। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

खड़गे से मिले दिग्विजय सिंह

वहीं गांधी परिवार के विश्वसनीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी चुनाव में उतरने का मन बनाया है। इस बात की जानकारी हाल ही में सामने आई है। इससे पहले गहलोत पर गांधी परिवार भरोसा जता रहा था। हालांकि मल्लिकार्जुन का नाम सामने आने के बाद अपने आप को सबसे प्रबल दावेदार मान रहे दिग्विजय सिंह उनसे मिलने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक खड़गे आज दोपहर को नामांकन दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ेंः त्रिकोणीय हुआ चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूदे! नामांकन का आज आखिरी दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।