Move to Jagran APP

Congress President Election: अशोक गहलोत बोले- अध्यक्ष पद के लिए लड़ूंगा चुनाव, गैर गांधी ही संभालेगा जिम्मेदारी

Congress President Election कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने की बात स्वीकारी है और कहा कि जल्द ही वह नामांकन की तारीख का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि इस बार गैर गांधी ही अध्यक्ष बनेगा।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaPublished: Fri, 23 Sep 2022 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 11:23 AM (IST)
Congress President Election: अशोक गहलोत बोले- अध्यक्ष पद के लिए लड़ूंगा चुनाव, गैर गांधी ही संभालेगा जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बोले अशोक गहलोत।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं के चुनाव लड़ने की बाते सामने आ रही है। इस बीच आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने स्वीकारा है कि उनका चुनाव लड़ना लगभग तय है। गहलोत ने कहा कि जल्द ही वह नामांकन की तारीख का भी ऐलान करेंगे। इस बीच अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक विशेष बैठक भी करने वाले हैं।

loksabha election banner

राहुल का साफ निर्देश- गैर गांधी ही बनेगा अध्यक्ष

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। लेकिन राहुल ने स्पष्ट कहा है कि गांधी परिवार से कोई भी अगला अध्यक्ष नहीं बनेगा।

विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत

चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अशोक गहलोत ने इसी के साथ कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वह पार्टी अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस महासचिव अजय माकन और सोनिया गांधी आगे की कार्यवाही तय करेंगी।

यह भी पढ़ें- Congress President Election: यदि गहलोत और थरूर के बीच हुआ मुकाबला तो किसका पलड़ा होगा भारी..?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.