कांग्रेस ने ओडिशा के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची, एक लोकसभा और नौ विधानसभा प्रत्याशी
कांग्रेस ने अपनी नई लिस्ट में ओडिशा में लोकसभा के लिए एक जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।
By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:47 PM (IST)
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने बुधवार को ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने लोकसभा के लिए एक जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।
इससे पहले कांग्रेस ने दो लोकसभा और नौ विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसमें ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जानकी बल्लभ पटनायक के बेटे पृथ्वी बल्लभ पटनायक को टिकट दिया गया है। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों पर एक साथ पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें