Move to Jagran APP

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- वरिष्ठ नेताओं को जबरन हटाने का बन रहा रिकॉर्ड

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा में मुख्यमंत्रियों का फैसला विधायकों की इच्छा से नहीं ब्लकि यह दिल्ली से होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार एक दलबदल और भ्रष्टाचार से पैदा हुई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 03:09 PM (IST)
येदियुरप्पा के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- वरिष्ठ नेताओं को जबरन हटाने का बन रहा रिकॉर्ड
मल्लिकारुजुन खड़गे ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को भाजपा का आंतरिक मामला बताया।

नई दिल्ली, पीटीआइ। कांग्रेस ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह पीएम के एक और 'शिकार' हैं, जिनके पास कथित रूप से वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सेवानिवृत्ति के लिए मजबूर करने का रिकॉर्ड है। हालांकि, कांग्रेस नेता मल्लिकारुजुन खड़गे ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को भाजपा का आंतरिक मामला बताया।

loksabha election banner

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा में मुख्यमंत्रियों का फैसला विधायकों की इच्छा से नहीं ब्लकि यह दिल्ली से होता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार एक दलबदल और भ्रष्टाचार से पैदा हुई नाजायज सरकार है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को हटाने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया।

हालांकि, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से उन पर इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। सुरजेवाला ने कहा, 'मोदीजी का रिकॉर्ड आडवाणी जी, एमएमजोशी जी, केशुभाई पटेल जी, शांता कुमार जी, यशवंत सिन्हा जी और कई अन्य लोगों को जबरन सेवानिवृत्ति से भरा है। भाजपा में मोदी जी के पीड़ितों की सूची यहीं समाप्त नहीं होती है।'                             

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोले- आलाकमान से कोई दबाव नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.