विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Manifesto 2024: महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये, नौकरी की गारंटी, MSP पर कानून... कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

Published: Fri, 05 Apr 2024 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2024 12:18 PM (IST)

Congress Manifesto 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से सभी पार्टियों ने लोगों से वादों की झड़ी लगानी ...और पढ़ें

Congress Manifesto 2024 कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र।
Congress Manifesto 2024 कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र।

HighLights

  1. कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, न्याय पत्र दिया गया नाम।
  2. आरक्षण से नौकरियों तक को लेकर किए कई वादे।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से सभी पार्टियों ने लोगों से वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भी चुनावी रैलियों में लोगों से कई वादे किए हैं। इस बीच कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है।

आखिर कांग्रेस ने कौन-कौन सी गारंटियां दी है, आइए जानें।

10 न्याय और 25 गारंटियों का किया वादा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आज घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने 10 न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया है।

गरीब लड़कियों को 1 लाख की मदद, आरक्षण पर भी गारंटी

  • कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीब लड़कियों को 1 लाख रुपये सालाना मदद देने की घोषणा की है।
  • इसके साथ ही देश में आरक्षण की सीमा 50 फीसद से बढ़ाने का वादा किया गया है। 
  • घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसद तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
  • युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की देने का वादा किया गया है।   

10 न्याय का किया वादा

कांग्रेस ने 10 न्याय का वादा किया है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल है।

चिदंबरम बोले- हमारा नौकरियों पर ही ध्यान

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है और नौकरियों में इजाफा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में कदम उठाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।