विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिलेगा प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ, जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 02:46 PM (IST)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस यात्रा में पार्टी नेता ...और पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

अलाप्पुझा, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को आज 13 दिन हो गए हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल के अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

केरल के अलाप्पुझा जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने अभी तक 275 किमी पूरा का सफर पूरा कर लिया है। आज तक हमारी यात्रा 285 किलोमीटर पूरा कर लेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। वह केरल में ही यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

यह भी पढ़ें- Congress President Election: केरल के सांसद ने कहा, वोट उन्हीं को देंगे जो नेहरू परिवार को स्वीकार करते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर बोले जयराम रमेश

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बारे में पूछे जाने पर जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जयराम रमेश ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए किसी को भी नामांकन दाखिल करने के लिए राहुल या सोनिया गांधी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है और कोई भी शख्स चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

Bhagwant Mann: क्या भगवंत मान को नशे की हालत में फ्लाइट से उतारा गया? जांच की मांग पर सिंधिया ने दिया ये जवाब