विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक सुलोचना रावत भाजपा में शामिल

By Neel RajputEdited By:
Published: Sun, 03 Oct 2021 09:09 AM (IST)

सुलोचना रावत ने शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा ज्वाइन कर ली। सुलोचना तीन बार ...और पढ़ें

सुलोचना रावता के बेटे भी हुई बीजेपी में शामिल
सुलोचना रावता के बेटे भी हुई बीजेपी में शामिल

भोपाल, एएनआइ। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुलोचना रावत (Sulochana Rawat) और उनके बेटे विशाल रावत (Vishal Rawat) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा ज्वाइन कर ली। सुलोचना तीन बार जोबाट सीट (Jobat Seat) से विधायक रही हैं। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस महीने 30 अक्टूबर को जोबाट सीट पर उपचुनाव होने हैं। सुलोचना दिग्विजय सरकार में राज्यमंत्री रही हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद थे। जोबट विधानसभा सीट कलावती भूरिया के निधन के कारण खाली हुई है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया भी दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सर्वे सूची में सुलोचना का नाम नहीं था। विशाल रावत ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। हम क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगे। वहीं, सुलोचना ने कहा कि पीएम और सीएम ने योजनाओं के जरिए आदिवासी वर्ग का विकास किया है। इससे ही प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

विशाल 2013 में हार गए थे चुनाव

सुलोचना रावत इसी सीट से 1998 और 2008 में विधायक रह चुकी हैं। विशाल को भी 2013 में कांग्रेस ने टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद पिछला चुनाव वो निर्दलीय के रूप में लड़े थे। अब वे वापस कांग्रेस में आ चुके थे और टिकट की दावेदारी कर रहे थे।