कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरराव राख का निधन, थोड़ी देर बाद होगा अंतिम संस्कार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व नेता डॉ शंकरराव राख का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डॉ शंकरराव राख का निधन हो गया है। महाराष्ट्र के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। उनके परिवार के सूत्रों ने कहा कि राख 86 वर्ष के थे, शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जालौन में किया जाएगा। परिवार के सूत्रों के अनुसार 1975 और 1978 के बीच वसंतदा पाटील की अगुवाई वाली कैबिनेट में राक निषेध मंत्री थे।
बता दें कि राख ने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। उनके बेटे, डॉ संजय राख, जालना में दीपक अस्पताल के प्रबंध निदेशक हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का हाल ही में निधन हो गया था। उनकी उम्र 81 वर्ष थी। सीने में जकड़न की शिकायत के बाद उन्हें फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। शीला दीक्षित सबसे ज्यादा 15 वर्ष( 1998-2013) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप