विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में जमकर गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने PFI के 1700 सदस्यों को छोड़ा था, PM मोदी ने लगाया प्रतिबंध

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 11 Feb 2023 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2023 06:41 PM (IST)

केंद्रीय अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ...और पढ़ें

कर्नाटक में जमकर गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने PFI के 1700 सदस्यों को छोड़ा था
कर्नाटक में जमकर गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने PFI के 1700 सदस्यों को छोड़ा था

बेंगलुरु, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को महज भाजपा ही सुरक्षित रख सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ऐसा कर सकती है।

अमित शाह ने देखी कांतारा फिल्म

उन्होंने कहा कि मैंने अभी कांतारा देखी है, कांतारा देख कर मुझे पता चला कि ये प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है। देश में बहुत कम क्षेत्र हैं जहां के लोग विषम परिस्थिति के बाद भी खेती से देश को समृद्ध बनाते हैं।

इसी बीच गृह मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उनकी निर्मम हत्या हुई थी। आज करोड़ो कार्यकर्ताओं की ओर से उनको प्रणाम करता हूं।

कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक का भला सिर्फ भाजपा ने किया। येदियुरप्पा के नेतृत्व में ही बेंगलुरु बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई के 1700 लोगों को छोड़ने का काम किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया।

त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, लेफ्ट-कांग्रेस को बताया दो धारी तलवार; सतर्क रहने की दी नसीहत

उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस केरल है। मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता हूं। ऐसे में कर्नाटक को अगर सुरक्षित रखना है तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा रख सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षित करने, आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया।

DDA Demolition Drive: महरौली में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 1200 Sqm जमीन अतिक्रमण से मुक्त; लोगों में आक्रोश

Air Asia India ने पायलट ट्रेनिंग में की चूक, डीजीसीए ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना