Move to Jagran APP

कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल ने मनमोहन सिंह के साथ काटा केक

कांग्रेस पार्टी आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का हाथ पकड़कर केक काटा।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:56 AM (IST)
कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल ने मनमोहन सिंह के साथ काटा केक

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली समेत अलग-अलग प्रदेशों के कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां दिल्ली में कांग्रेस मुख्लाय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

loksabha election banner

 

राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वज फहराया। इस दौरान वे गांधी टोपी पहने नजर आए। स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का हाथ पकड़कर केक भी काटा। इस मौके पर कपिल सिब्बल, शशि थरूर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां मौजूद थे।

एओ ह्यूम ने कराई कांग्रेस की स्थापना

बता दें कि 28 दिसंबर, 1885 में अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम, दादाभाई नैरोजी और दिनशॉ वाचा ने कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बंबई (अब मुंबई) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में की थी। इसमें सामाजिक कार्याकर्ता, पत्रकार और वकीलों का दल भी शामिल था। व्योमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे।

कब हुआ पहला-दूसरा अधिवेशन

28 दिसंबर,1885 तक कांग्रेस का पहला सेशन मुंबई (तब बॉम्बे) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ था, जो 31 दिसंबर तक चला था। जिसके अध्यक्ष तब के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। पार्टी का दूसरा सेशन ठीक एक साल बाद 27 दिसंबर, 1886 को कोलकाता में दादाभाई नैरोजी की अध्यक्षता में हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.