Move to Jagran APP

विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए पांच राज्यों में 12 प्रत्याशी

विभिन्न राज्यों की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 02:06 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 02:06 AM (IST)
विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए पांच राज्यों में 12 प्रत्याशी
विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए पांच राज्यों में 12 प्रत्याशी

नई दिल्ली, आइएएनएस। विभिन्न राज्यों की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उनमें असम की चार, केरल की पांच में से चार, हिमाचल प्रदेश की दो, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गणना होगी।

loksabha election banner

असम में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। पार्टी ने रतनबाड़ी से केशव प्रसाद रजक, जानिया से शमशुल हक, रंगपारा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सूरी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला से विजय इंदर कर्ण जबकि पच्चड़ सुरक्षित सीट से पार्टी ने गंगू राम मुसाफिर को उम्मीदवार बनाया है। पच्चड़ विधायक सुरेश कुमार कश्यप के शिमला से और धर्मशाला से विधायक किशन कपूर के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों सीटों को रिक्त घोषित कर दिया था।

पुडुचेरी की कामराज नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जॉन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की चित्रकूट विधानसभा सीट पर पार्टी ने राजमन बेंजम को मैदान में उतारा है।

केरल की पांच में से चार विधानसभा सीटों के लिए भी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी विज्ञप्ति के अनुसार एर्नाकुलम से टीजे विनोद, अरूर से शनिमोल उस्मान, कोन्नि से पी मोहनराजन और वट्टीयूरकावू से के मोहन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

रोहन गुप्ता संभालेंगे कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान

कांग्रेस ने शनिवार को रोहन गुप्ता को अपना सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया। रोहन गुजरात से आते हैं और उन्हें पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल का करीबी माना जाता है। इससे पहले कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना राम्या पार्टी की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालती थीं, लेकिन लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। दिव्या को पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। वह कर्नाटक से सांसद भी रह चुकी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.