विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal में CM पद को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति शुरू, विधायक दल से पहले अलग-अलग खेमे कर रहे बैठकें

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 09 Dec 2022 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 02:35 PM (IST)

Congress CM in Himachal हिमाचल में नया सीएम बनाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर्यवेक्षक बनकर राज्य में पहुंच गए हैं। इस बीच विधायक दल की बैठक से पहले अलग बैठकें शुरू हो गई हैं।

Himachal में मुख्यमंत्री को लेकर माथापच्ची शुरू।
Himachal में मुख्यमंत्री को लेकर माथापच्ची शुरू।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी में अब मुख्यमंत्री को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने शाम 3:00 बजे शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला दोपहर 12:30 शिमला पहुंच गए हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी है। बताया जा रहा है कि ये सभी सीसल होटल में ठहरे हुए हैं। शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों से मुख्यमंत्री को लेकर राय जानी जाएगी। सभी की राय जानने के बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे।

हॉली लॉज में पहुंचे विधायक और पर्यवेक्षक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर होलीलोज सुबह से ही कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग से विधायक जीते कुलदीप सिंह राठौर सुबह होलीलोज पहुंचे। इसके बाद रोहडू से मोहनलाल ब्राक्टा, रामपुर से नंदलाल भी होलीलोज पहुंचे और उन्होंने प्रतिभा सिंह को जीत की बधाई दी। दूसरी और पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी यहां पहुंच गए हैं।

विधायकों की राय से होगा सीएम का चुवाव

राजीव शुक्ला ने इस बीच कहा कि इस चुनाव में हिमाचल की जनता की जीत हुई है, पहले विधायकों की राय ली जाएगी और फिर पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करके मुख्यमंत्री के नाम का एलान होगा। वहीं, भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी नेताओं खासकर प्रियंका गांधी की महनत के चलते यह जीत हुई है।

कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त पहुंचे

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त वीरवार दोपहर 12:15 बजे होलीलोज पहुंचे। उन्होंने प्रतिभा सिंह से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। 

सुक्खू समर्थकों के साथ कर रहे बैठक

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते रोजी चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनके साथ कुछ विधायक भी मौजूद थे। कुछ समर्थक उनके सुबह विधानसभा स्थित विधायक सदन में ही थे। बताया जा रहा है कि विधायकों के साथ है और बैठक कर शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

कई अधिकारी भी पहुंचे होलीलोज

कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद होलीलॉज में अधिकारियों का आना भी शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार में कई पदों पर मौजूद अधिकारी भी सुबह प्रतिभा सिंह के घर पहुंचे व  जीत की बधाई दी।

विधानसभा के बाहर कार्यकता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा गेट के बाहर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता मौजूद हैं। सभी विधायक अनिरुद्ध सिंह से मिलने आये थे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। सीटिंग प्लान तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय को भी पूरी तरह सजाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।