यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कल फैसला लूंगा, कांग्रेस नष्ट न...' कार्रवाई को तैयार पार्टी को संजय निरुपम की फटकार; इस लिस्ट से हो चुके हैं बेदखल
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने पार्टी नेता संजय निरुपम के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। लगातार पार्टी विरोधी गतिविधि चलाने के ...और पढ़ें

एएनएआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने पार्टी नेता संजय निरुपम के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। लगातार पार्टी विरोधी गतिविधि चलाने के कारण कांग्रेस पार्टी ने संजय निरुपम को स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटा दिया है। लगातार पार्टी विरोधी रुख अपनाने के कारण संजय निरुपम के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई आज या कल में कर सकती है।
बता दें कि कांग्रेस ने संजय निरुपम के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है। इसपर अब कांग्रेस अनुशासन समिति फैसला सुनाएगी।
#WATCH | Mumbai | On Congress leader Sanjay Nirupam, Maharashtra Congress President Nana Patole says, "His name was mentioned in the star campaigners, which has been cancelled. The kind of statements he has been making, action will be taken..." pic.twitter.com/BqTqBUBvzh
— ANI (@ANI) April 3, 2024
संजय निरुपम कल लेंगे अहम फैसला
कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटाए जाने के बाद अब संजय निरुपम ने पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने x (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर लिखा 'कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल करे,पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी,वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फैसला ले लूंगा।'
नाराज चल रहे संजय निरुपम
दरअसल, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 21 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। संजय निरुपम ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, शिवसेना (UBT) ने इस सीट पर संजय की जगह अमोल कीर्तिकर को मौका दिया है।
इस सीट से टिकट कटने से संजय काफी नाराज है और उन्होंने अमोल को टिकट मिलने को लेकर पार्टी की निंदा की है। इसके बाद से वह लगातार अपने ही पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोल रहे है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के बाद भरा नामांकन, बोले- यहां से सांसद होना सम्मान की बात
