असम में कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों का किया एलान, सीएम सरमा को बिदिशा देंगी चुनौती
कांग्रेस ने शुक्रवार को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें राज्य के अहम विधानसभा क्षेत्रों से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

असम में कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों का किया एलान (फोटो- एक्स)
HighLights
कांग्रेस तंगला विधानसभा सीट से रोहित परिगा को उम्मीदवर बनाया
कांग्रेस ने असम में कुल 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें राज्य के अहम विधानसभा क्षेत्रों से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने जालुकबाड़ी सीट से बिदिशा नियोग को उतारा है। यह सीट असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की परंपरागत सीट है। इस पर वह लागातार जीतते आए हैं।
कांग्रेस की ओर से जारी सूची में तंगला विधानसभा सीट से रोहित परिगा को उम्मीदवर बनाया गया है।
वहीं बिश्वनाथ से जयन्त बोरा, नोबोइचा (सुरक्षित) सीट से डा जाय प्रकाश दास, महमोरा सीट से ज्ञानदीप मोहन, टिटाबोर से प्राण कुर्मी और हैलाकांडी विधानसभा सीट से राहुल राय को उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने असम में कुल 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा कांग्रेस ने गठबंधन के लिए छोड़ी गई सीट का भी एलान किया। कांग्रेस ने रायजोर दल को कुल 11 सीटें और 15 सीटें अन्य दलों को दी हैं।
केरल में तीन दिन के भीतर जारी हुई कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची: एंटोनी
कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के तीन दिनों के भीतर ही अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी थी, लेकिन एलडीएफ और राजग के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
जब पत्रकारों ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के भीतर हुए विवाद की ओर इशारा किया, तो कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अतीत में हुई घटनाओं, विशेष रूप से 2001 के विधानसभा चुनावों में हुई घटनाओं की तुलना में कुछ भी नहीं है।
