Move to Jagran APP

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, मंडी संसदीय सीट से लड़ेंगी प्रतिभा सिंह

इस महीने के अंत में कुल 15 राज्यों में तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं इसके लिए कांग्रेस ने कई नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 11:18 AM (IST)
कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, मंडी संसदीय सीट से लड़ेंगी प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली, एएनआइ। इस महीने के अंत में कुल 15 राज्यों में तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं, इसके लिए कांग्रेस ने कई नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के लिए राज नारायाण सिंह पूर्णी को मैदान में उतारा गया है। मध्य प्रदेश की राजगांव विधानसभा सीट (एससी सुरक्षित) के लिए कल्पना वर्मा को उतारा गया है। वहीं जोबात विधानसभा सीट (एसटी सुरक्षित) के लिए महेश पटेल को उतारा गया है।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, सोलन जिले की अर्की सीट से संजय अवस्थी और कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया को टिकट दिया है। आंध्र प्रदेश की बादवेल विधानसभा सीट (एससी सुरक्षित) के लिए एपीएम कमलम्मा को उतारा गया है। उधर, बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले महागठबंधन बिखर गया है। कुशेश्वस्थान और तारापुर से राजद के सामने कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतार दिए हैं। सोमवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने इसकी घोषणा की। कुशेश्वरस्थान (एससी सुरक्षित) से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.