Move to Jagran APP

मध्‍य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 4 और उम्‍मीदवारों की घोषणा की

मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने चार उम्‍मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन से तीसरी सूची जारी की है। जल्‍द ही भाजपा की सूची जारी होने की उम्‍मीद है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 08:01 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी के झंडे की फाइल फोटो।

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। कांग्रेस ने काफी खींचतान के बाद मेहगांव विधानसभा सीट के लिए पूर्व विधायक हेमंत कटारे का नाम तय कर दिया। मुरैना से राकेश मावई और मलहरा से रामसिया भारती चुनाव ल़़डेंगी, वहीं बदनावर से पूर्व में घोषित प्रत्याशी अभिषेक सिंह की जगह अब कमल पटेल चुनाव लड़ेंगे। पार्टी स्तर पर सहमति बनने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों की मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी। अब सिर्फ राजगढ़ की ब्यावरा सीट से प्रत्याशी घोषित होना बाकी रह गया है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में यहां के लिए भी नाम घोषित कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन से चार प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। जल्‍द ही भाजपा की सूची जारी होने की उम्‍मीद है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में सबसे ज्यादा खींचतान मेहगांव सीट के प्रत्याशी चयन को लेकर ही थी। यहां से पूर्व विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी प्रबल दावेदार थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह बिल्कुल भी सहमत नहीं थे, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा कराए गए सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर आया था।

बदनावर विधानसभा के प्रत्याशी अभिषेक सिंह को बदले जाने की सिर्फ औपचारिकता ही रह गई थी, जो पार्टी ने मंगलवार को पूरी कर ली। टिकट छोड़कर अभिषषेक ने पेश की त्याग की मिसाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि बदनावर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदलने का फैसला सहमति से लिया गया। कांग्रेस नेता अभिषषेक सिंह और जीपी सिंह ने पार्टी हित में त्याग की मिसाल पेश की है।

कांग्रेस ने पिछले रविवार को नौ और प्रत्याशियों के नाम घोषित किया था। इसमें पार्टी ने भाजपा से आए तीन नेताओं पर दांव लगाया है। इनमें सुरखी, सुमावली और ग्वालियर पूर्व सीट शामिल है। दूसरी ओर, मालवा अंचल से बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बना, सुवासरा से राकेश पाटीदार और मांधाता से उत्तम राजनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उत्तम के पिता राजनारायण सिंह विधायक रह चुके हैं।

तीसरी सूची में भाजपा से आए अजब सिंह कुशवाहा को सुमावली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कुशवाहा ने पिछला विधानसभा चुनाव इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एदल सिंह कंषाना के खिलाफ लड़ा था और पराजित हो गए थे। कंषाना अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं और चुनाव भी लड़ेंगे, वहीं सागर जिले की सुरखी से भाजपा की पूर्व विधायक पारल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। साहू 2013 में इसी सीट से भाजपा विधायक रह चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.