Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress 2nd List: कांग्रेस ने जारी की एमपी-राजस्थान समेत छह राज्यों की 43 उम्मीदवारों की सूची, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे भी बने प्रत्याशी

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 07:56 PM (IST)

    Congress 2nd List लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 6 राज्यों से 43 नामों की घोषणा की गई है। इसमें असम से 12 गुजरात से 7 मध्य प्रदेश से 10 राजस्थान से 10 उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।

    Hero Image
    Congress 2nd List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट (Congress 2nd List) जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची (Congress Second List) जारी कर दी है। कांग्रेस ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ को टिकट दी गई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर टिकट दी गई है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकट दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 6 राज्यों से 43 नामों की घोषणा की गई है। इसमें असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार है।

    कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress 2nd List)

    लोकसभा सीट उम्मीदवार का नाम
    असम कोकराझार गर्जन मशहरी
    असम धुबरी रकीबुल हुसैन
    असम बारपेटा दीप बयान
    असम दारंग उदलगुरी माधब राजबंशी
    असम गुवाहाटी मीरा बारठाकुर गोस्वामी
    असम डिपहस्ट जॉयराम एंगलेंग
    असम करीमगंज हाफिज रशीद अहमद चौधरी
    असम सिलचर सूर्यकांत सरकार
    असम नागाओन प्रद्युत बोरदोलोई
    असम काजीरंगा रोजेलिना तिर्की
    असम सोनितपुर प्रेम लाल गंजू
    असम जोरहाट गौरव गोगोई
    गुजरात कच्छ नीतीशभाई ललन
    गुजरात बनासकांठा गेनीबेन ठाकोर
    गुजरात अहमदाबाद पूर्व रोहन गुप्ता
    गुजरात अहमदाबाद पश्चिम भरत मकवाना
    गुजरात पोरबंदर ललितभाई वसोया
    गुजरात बारडोली सिद्धार्थ चौधरी
    गुजरात वलसाड अनंतभाई पटेल
    मध्य प्रदेश भिंड फूल सिंह बरैया
    मध्य प्रदेश टीकमगढ़ पंकज अहिरवार
    मध्य प्रदेश सतना सिद्धार्थ कुशवाह
    मध्य प्रदेश सीधी कमलेश्वर पटेल
    मध्य प्रदेश मंडला ओमकार सिंह मरकाम
    मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा नकुल नाथ
    मध्य प्रदेश देवास राजेंद्र मालवीय
    मध्य प्रदेश धार राधेश्याम मुवेल
    मध्य प्रदेश खरगोन पोरलाल खरते
    मध्य प्रदेश बैतूल रामू टेकाम
    राजस्थान बीकानेर गोविंद राम मेघवाल
    राजस्थान चूरू राहुल कस्वां
    राजस्थान झुंझुनू बृजेन्द्र ओला
    राजस्थान अलवर ललित यादव
    राजस्थान भरतपुर संजना जाटव
    राजस्थान टोंक-सवाई माधोपुर हरीश चंद्र मीना
    राजस्थान जोधपुर करण सिंह उचियारड़ा
    राजस्थान जालौर वैभव गहलोत
    राजस्थान उदयपुर ताराचंद मीना
    राजस्थान चित्तौड़गढ़ उदयलाल आंजना
    उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल जोत सिंह गुंटसोला
    उत्तराखंड गढ़वाल गणेश गोदियाल
    उत्तराखंड अल्मोडा प्रदीप टम्टा
    दमन और दीव केतन दहयाभाई पटेल

    बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को 60 से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। इनमें से करीब 40 से अधिक नामों पर सीईसी ने मुहर लगाई थी। मंगलवार को कांग्रेस की दूसरी सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ का नाम भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: MP Congress Candidates List: मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव