MP Congress Candidates List: मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Lok Sabha Election आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस की यह दूसरी सूची है कल दिल्ल ...और पढ़ें

एएनआई, भोपाल। Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस की यह दूसरी सूची है कल दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर सहमति बनी।इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के अलावा असम और राजस्थान के 43 नामों को इस सूची में मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को टिकट दिया है।
कहां से किसे मिला टिकट
भिंड - फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़ - पंकज अहिरवार
सतना - सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी - कमलेश्वर पटेल
मंडला - ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा - नकुल नाथ
देवास - राजेंद्र मालवीय
बैतूल - रामू टेकाम
धार - राधेश्याम मूवेल
खरगोन - पोरलाल खरते
(1).jpg)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।