भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने PM मोदी से की अपील
कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने पीएम मोदी से भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग की है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की है। प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग की है। पत्र में मनीष तिवारी ने लिखा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ उनके अविश्वसनीय प्रतिरोध ने देशभक्तों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया।
25 अक्टूबर को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैं इस तथ्य की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के प्रति उनके अविश्वसनीय प्रतिरोध से देशभक्तों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और बाद में 23 मार्च, 1931 को उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस पत्र में आगे लिखा गया कि, 'अगर 26 जनवरी, 2020 को इन तीनों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है क्योंकि उसी समय उन्हें औपचारिक रूप से शहीद-ए-आज़म की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।मोहाली में स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह एयरपोर्ट, चंडीगढ़ (मोहाली) है। यह इशारा 124 करोड़ भारतीयों के दिल और आत्मा को छू जाएगा।'
इससे पहले AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए कहा था।