विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आरोपी बिभव के साथ क्यों घूम रहे हैं केजरीवाल' स्वाती मालीवाल मारपीट मामले में CM हिमंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 17 May 2024 08:12 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2024 08:21 AM (IST)

Swati Maliwal Case आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले पर भाजपा नेताओं की ...और पढ़ें

स्वाती मालीवाल मारपीट के मामले में सीएम हिमंत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उठाए सवाल।(फोटो सोर्स: जागरण)
स्वाती मालीवाल मारपीट के मामले में सीएम हिमंत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उठाए सवाल।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की: सीएम हिमंत
  2. स्वाति मालीवाल ने पुलिस में बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
  3. सीएम केजरीवाल के इशारे पर किया गया हमला: बीजेपी

एएनआई,खोरधा। दिल्ली से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले पर भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन बीजेपी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा दें।

सीएम हिमंत ने केजरीवाल से पूछे सवाल

इस मामले पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "केजरीवाल अभी भी बिभव कुमार के साथ क्यों घूम रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?”

जो हुआ वो गलत हुआ: सीएम हिमंत 

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,"इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम वैचारिक रूप से उनके (स्वाति मालीवाल) साथ नहीं हैं, लेकिन जब महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध होता है, तो आवाज उठाना हमारा काम है। स्वाति मालीवाल ने याचिका दायर की है उन्होंने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि उनके साथ जो हुआ वह बहुत गलत है। सवाल यह है कि जब यह हो रहा था तो वह (अरविंद केजरीवाल) कहां थे? अभी भी उस आदमी (विभव कुमार) के साथ घूम रहे हैं, वह उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?”

सीएम सरमा ने कहा, "केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं और स्वाति मालीवाल के पोस्ट से इसकी पुष्टि हो गई है।"

केजरीवाल के इशारे पर किया गया हमला: बीजेपी 

''बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे पर किया गया और उनके साथ हिंसा की गई।

इससे पहले 16 मई को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में आरोपी अपने सहायक बिभव कुमार को बचा रहे हैं।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को ढ़ाई पन्ने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इस शिकायत में स्वाति मालीवाल ने बताया कि बिभव कुमार ने उनकी बहुत बुरी तरीके से और काफी देर तक पिटाई की। उन्हें थप्पड़ मारा, लातों से मारा, पेट में मारा और शरीर के अन्य हिस्से पर चोट पहुंचाया। इससे वह अचेत हो गई थी।

हर एंगल की जांच कर रही पुलिस 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि जांच में जिनकी भी भूमिका का पता चलेगा, उन्हें आरोपित बनाया जाएगा। साजिश के एंगल पर भी पुलिस जांच करेगी। शुक्रवार को पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने व पूछताछ करने मुख्यमंत्री आवास पर जाएगी।

यह भी पढ़ें: Swati Maliwal: 'मुझे थप्पड़ मारा और पेट पर...', स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के PA पर लगाए संगीन आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।