मनोहर पर्रिकर को मिली अस्पताल से छुट्टी, आज पेश कर सकते हैं गोवा का बजट
मनोहर पर्रिकर आज गोवा के विधानसभा सत्र में पर्रिकर शामिल हो सकते हैं और साथ ही गोवा का बजट पेश कर सकते हैं।
पणजी,(एएनआइ)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गुरुवार को मुंबई के लीलावती से छुट्टी मिल गई है। वह विशेष विमान से गोवा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह आज गोवा के विधानसभा सत्र में पर्रिकर शामिल हो सकते हैं और साथ ही गोवा का बजट पेश कर सकते हैं।
कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि पर्रिकर को इलाज के अमेरिका ले जाया जा सकता है, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि पाचन तंत्र तकलीफ के बाद मुख्यमंत्री को मुंबई के लीलावती अस्पतला में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान पर्रिकर से मिलन पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू भी लीलावती अस्पताल गए थे।
तकलीफ होने पर पर्रिकर को 15 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऑपरेशन होने की खबरों से इनकार कर दिया था। कार्यालय ने उनके स्वास्थ्य में सुधार होने का दावा किया। रविवार को अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी अफवाहों को खारिज किया था।
अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
17 फरवरी और 19 फरवरी को दो मौकों पर गलत खबरें फैलाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुनील देसाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पोंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। देसाई ने कहा, 'मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कुछ लोग गलत खबरें फैला रहे हैं और मेरे नाम से लोगों को गुमराह कर रहे हैं।' दरअसल, सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की हालत को लेकर अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा नेताओं ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें गलत बताया।