Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने शुरु की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 19 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 01:36 PM (IST)
छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने शुरु की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 19 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने शुरु की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 19 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

रायपुर, एएनआइ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम पर किसानों के लिए एक नई योजना  की शुरुआत की है। इसका नाम है  राजीव गांधी किसान न्याय योजना। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की। सोनिया गांधी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि न्याय योजना की शुरुआत होने के साथ ही पूरी पार्टी खुश है। 

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी योजना की शुरुआत पर कहा कि  राजीव गांधी किसान न्याय योजना की  शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृतत्व में हुई है। उन्होंने आगे कहा कि योजना के जरिए लाखों गन्ना और मक्का पैदा करने वाले किसानों के खाते में सीधे 7500 रुपये पहुंचेंगे।  इइसी की शुरुआत करते हुए आज पहली किश्त के तौर पर 1,500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

 

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना में धान फसल के लिए 18 लाख 34 हजार 834 किसानों को 1500 करोड़ रुपये की पहली किश्त दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश के नौ लाख 53 हजार 706 सीमांत किसानों, तीन लाख 20 हजार 844 बड़े किसानों और पांच लाख 60 हजार 284 लघु किसानों को फायदा मिलेगा। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने जब नोबेल पुरस्कार विजेता महान  अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में सीधे धन राशि पहुंचाना ही सशक्त बनाने का एक एक मात्र रास्ता है और आज हमने ये कर दिखाया। 

लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने समीक्षा की थी। लॉकडाउन से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। बड़ी संख्या में किसानों के घर में शादियां होनी थी साथ ही कुछ को मकान बनाने थे। साथ ही किसानों का नई फसल की तैयारी में जुटने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इससे बाजार को भी फायदा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.